धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार के हकीमपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में विधायक गणेश चंद चौहान ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही सबसे पुनीत कार्य है। सबका साथ, सबका विकास करके देश के प्रधानमंत्री इसे चरितार्थ कर रहे हैं।
विधायक ने कहा कि जिस तरह वृद्ध जनों का सेवा करना सबका कर्तव्य है उसी तरह प्रकृति की रक्षा करना मानव धर्म है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का कोप जब होता है तो सभी को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पर्यावरण की सुरक्षा करके ही प्रकृति के प्रकोप से बचा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार तरह-तरह के कदम उठा रही है। युवाओं को रोजगार देकर उनका भविष्य संवारा जा रहा है। वृद्धजनों और असहाय लोगों के हित को ध्यान में रखकर उनके लिए तरह-तरह की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। संवाद