फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तपिश ने किया बेहाल, दो दिन बाद बारिश के आसार

Sat, 14 Jun 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए सिर पर गमछा फैलाकर जाता बाइक सवार युवक 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान बढ़ने सेे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विशेषज्ञ ने दो दिन बाद बारिश होने के आसार जताया है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। सुबह दस बजे के बाद सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई। अधिकतर लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो गए। जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाहर निकले वह लोग मुंह पर गमछा बांधकर बाहर आए।
शहर के मुखलिसपुर रोड व मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के नीचे ठहर कर गर्मी से बचाव करते दिखे। दूसरी तरफ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। कारण यह है कि धान की बेहन में बार-बार सिंचाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे किसान खासे परेशान हैं और बेहन बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें