संतकबीरनगर। खलीलाबाद के मोतीनगर मोहल्ला स्थित ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा खान के मदरसा प्रकरण में हाईकोर्ट में 25 मई को डबल बेंच में सुनवाई की तिथि तय हुई है।
इसे लेकर अधिकारियों की सांस अटकी हुई है। 18 मई को सुनवाई की तिथि थी, जिसमें मदरसा प्रबंधन की तरफ से संशोधन प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। इसके चलते सुनवाई नहीं हो सकी थी।
मंडलायुक्त के आदेश के बाद मदरसा ध्वस्तीकरण का कार्य प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में शुरू हुआ था। इसी बीच प्रबंधन ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी, जिसके बाद ध्वस्तीकरण का कार्य ठप हो गया है। संवाद