मेंहदावल। नगर पंचायत के एक मोहल्ले में युवक एक घर में घुस गया। घर में सो रही किशोरी से छेड़खानी करने लगा। मां ने जब विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने आरोपित पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता की मां की तहरीर पर विपिन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपित पर छेड़खानी व पाॅक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद