फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हरी सब्जियों पर कीटनाशकों के छिड़काव से बिगड़ रही सेहत

Mon, 27 Apr 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर। हरी सब्जी की खेती में मानकविहीन कीटनाशकों का छिड़काव लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। भोजन के साथ हरी सब्जियों के हानिकारक रसायन शरीर में पहुंचकर कई प्रकार की बीमारियों को जन्म दे रहे हैं।
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में हरी सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। अक्सर चिकित्सक भी मरीजों को हरी सब्जियॉ खाने की सलाह देते हैं। लेकिन लोगों को पता नहीं होता कि वे जिस सब्जी को सेहत सुधारने की नुस्खा समझ रहे हैं वह उन्हें जाने-अनजाने में गंभीर बीमारियों की ओर ढकेल रही है। किसान हनुमान पटेल, अशोक कुमार, दीपेंद्र पटेल ने बताया कि गर्मी के मौसम में हरी सब्जियों पर कीटनाशकों के छिड़काव का मानक होता है। कीटनाशक की कितनी मात्रा प्रयोग किया जाए इसका मानक तय होता है, लेकिन कई दुकानदार मानकविहीन कीटनाशकों का छिड़काव वाली सब्जी को बेच रहे हैं, यह सेहत के लिए काफी नुकसानदेह है।
किसानों का कहना है कि बैंगन और भिंडी की खेती को कीटाणुओं से बचाने कि लिए जिस रसायन का प्रयोग किया जाता है वह बेहद ही खतरनाक होता है। खेती में प्रयोग आने वाले रसायनों को बेचने वाले एक दुकानदार ने बताया कि हम लोग किसानों से निर्धारित मात्रा प्रयोग करने को कहते हैं लेकिन कुछ किसान शीघ्र परिणाम के लिए रसायनों का बेजा इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


कोट
हरी सब्जियों के साथ हानिकारक रसायन शरीर में पहुंचकर त्वचा, हृदय,लीवर और किडनी की गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकते हैं। इसलिए हरी सब्जी को गर्म पानी में अच्छे से धुलने के बाद ही उसका प्रयोग करें। किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन

- डॉ. विशाल यादव, चिकित्साधिकारी सीएचसी, नाथनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें