- सभी अधीक्षकों को सतर्क रहने के निर्देश, सीएचसी पर भी बेड रिजर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विदेश में तेजी से फैल रहे मंकी पाॅक्स बीमारी को लेकर शासन स्तर से मिले निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने इस बीमारी से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी है। जिला अस्पताल और सीएचसी पर इसके लिए वार्ड को रिजर्व किया जा रहा है।
मंकी पाॅक्स का अभी भारत में कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन विश्व के कई देशों में इस बीमारी के मामले सामने आने लगे हैं। भारत में भी बड़ी संख्या में लोगों का विदेशों में आना-जाना लगा रहता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी किए गए अलर्ट के बाद शासन ने भी सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। शासन से मिले निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्थाएं बनाना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल में एक वार्ड बनाया गया है, जिसमें 10 बेड की व्यवस्था की गई है। वार्ड में मच्छरदानी भी लगाई गई है।
ये हैं लक्षण
- बुखार, ठंड लगना, त्वचा पर लाल चकत्ते, तेज सिर व पीठ में दर्द, मांसपेसियों में दर्द, लसीका ग्रंथि में सूजन
किस तरह से फैलती है बीमारी
- जानवरों के काटने और खरोच से
- जंगली जानवर का मांस खाने से
- जानवरों के शारीरिक द्रव्यों या घाव के पदार्थ के संपर्क में आने से
00000000000
ये बरतें सावधानी
- आसपास साफ-सफाई रखें
- संक्रमित व्यक्ति के कपड़ों को छूने से बचें
- संक्रमित व्यक्ति के बिस्तर पर न बैठे।
मंकी पाॅक्स से जुड़ा कोई मामला अभी देश में नहीं है। डब्लूएचओ की गाइडलाइन के अनुसार सतर्कता बरती जा रही है। सभी अधीक्षकों को इसके लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अस्पताल में वार्ड तैयार है।
- डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ