फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बारिश और बाढ़ के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Thu, 06 Jun 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बारिश और बाढ़ के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। इसके लिए विभाग माइक्रो प्लानिंग कर रहा है। जनपद में 20 टीम गठित की गई है। इसमें डाक्टर, फाॅर्मासिस्ट, पैरामेडिकल स्टाफ के अलावा अन्य है। वेक्टर जनित रोगों के रोकथाम के लिए पर्याप्त दवा भी मंगा ली गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल को तैयारी पूरी रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

बारिश और बाढ़ के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस मौसम में वेक्टर बार्न डिजीज (मच्छर जनित संक्रामक रोग ) की संभावना प्रबल होती है। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग माइक्रो प्लानिंग कर रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल को सतर्क किया गया है। ओआरएस, ब्लचिंग पाउडर, पैरासीटामाल, आईडी फ्लूड, एंटी फंगल, टेमी फांस और लार्वा नाशक दवाओं की पर्याप्त मात्रा स्वास्थ्य केंद्रों को उपलब्ध करा दी गई है।
20 चौकी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 20 टीम बना ली है। ये टीम जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. आरपी मौर्य और महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली की देखरेख में काम करेंगी। स्वास्थ्य विभाग हैंसर बाजार के तिहरा, पौली के चकिया, नाथनगर के मुखलिसपुर, मेंहदावल के बेलौली, खलीलाबाद के मगहर, बघौली के तिघरा समेत अन्य बाढ़ चौकियों के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


बारिश और बाढ़ के मद्देनजर वेक्टर मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए माइक्रो प्लानिंग करने में जुटा है। 20 बाढ़ चौकी के लिए 20 टीम तैयार की गयी है। इसमें डाक्टर, फार्मासिस्ट, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य है। जरूरी दवाएं उपलब्ध है। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. मुबारक अली, महामारी रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें