फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

963 मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच

विज्ञापन
धनघटा स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीज का इलाज करते चिकित्सक।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
963 मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच
विज्ञापन

- जिले की 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार को जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इस मेले में 963 मरीजों की जांच की गई और उन्हें दवाइयां भी दी गईं। कोविड हेल्प डेस्क में कुल 770 लोग आए जिनमें से 178 की आरटीपीसीआर जांच की गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था रही। इसके साथ ही संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी, जांच एवं उपचार की नि:शुल्क सेवाएं दी गई। पीएचसी पर जो जांचें नहीं हो पाईं उन मरीजों को जांच के लिए सीएचसी अथवा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कुल 963 मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निशुल्क दवाएं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें