बीआरसी मेंहदावल सभागार में बीईओ प्रधानाध्यापक मासिक समीक्षा बैठक में शामिल शिक्षक-स्रोत शिक्षक
मेंहदावल। विद्यालयों पर अधूरे काम निर्धारित समय सीमा के भीतर ही प्रधानाध्यापक पूरा करने में जुट जाएं। जिससे विद्यालयों के बारे में मांगी जा रही सूचनाओं से संबंधित समस्या न उत्पन्न हो। शुक्रवार को यह बातें बीआरसी पर हुई मासिक समीक्षा बैठक में बीईओ महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहीं।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों के विद्यार्थियों को निर्धारित यूनिफार्म ( जूता-मोजा - स्वेटर) में ही विद्यालय भेजने हेतु अभिभावकों को अनुप्रेरित करना सुनिश्चित करें। जिससे कड़ाके की ठंड का विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशक और अनुचरों के कर्मयोगी के पोर्टल पर प्रशिक्षण व फैमिली आईडी बनवाना अनिवार्य है। कंपोजिट ग्रांट खर्च करने का प्रमाण पत्र देने व स्कूलों में बेहतर सुविधाओं से संतृप्त करने, स्मार्ट क्लास संचालित कराने पर जोर के साथ विद्यालयों का संचालन समय से किए जाने के अलावा शैक्षिक गुणवत्ता के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए। बैठक में नवीन नामांकित बच्चों का आधार प्रमाणीकरण, डीबीटी योजना पेंडेंसी के अलावा मिशन प्रेरणा, दीक्षा पोर्टल और निपुण लक्ष्य एप के दैनिक आकलन व शिक्षण गुणवत्ता, निपुण संवाद के संबंध में जानकारी आईसीटी लैब के उपयोग समेत 19 बिंदुओं और विद्यालय की रंगाई पुताई पर समीक्षा की गई। इस अवसर पर सर्वेश त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, कमलेश चंद्र त्रिपाठी, नृपेंद्र त्रिपाठी, प्रशांत कश्यप, आशुतोष कुमार सिंह, अनंत कुमार राय, रजनीश शुक्ल, संजय गांधी, संजीव मणि त्रिपाठी, श्रीप्रकाश सिंह, सूर्य बहादुर सिंह आदि ई मौजूद रहे।