फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीएसए के अनुचर से हेडमास्टर ने अभिलेख छीना, निलंबित

Thu, 23 Jan 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बीएसए ने बुधवार को बेलहर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बूढ़ी बेलहर का निरीक्षण किया था। जिससे नाराज हेडमास्टर ने बीएसए के साथ गए अनुचर के हाथ से अभिलेख छीन लिए और अपशब्द कहते हुए धमकी दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही विद्यालय से संबंधित अभिलेख मांगने पर नहीं दिया। बीएसए ने हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की जांच बीईओ हैंसर, नाथनगर और बघौली की तीन सदस्यीय टीम को सौंपी है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को उच्च प्राथमिक विद्यालय बूढ़ी बेलहर का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय पर सभी शिक्षक मौजूद रहे। प्रभारी हेडमास्टर रामसुरेश चौधरी से मांगे जाने पर जिसमे विभाग से भेजे गए विभिन्न मदों की धनराशि जिसमे कंपोजिट ग्रांट, स्पोर्ट ग्रांट, बाला पेटिंग, बर्तन क्रय, टीएलएम, कैशबुक, पीपीए पंजिका व अन्य रजिस्टर आदि नहीं दिया गया। केवल स्टाॅक बुक एवं चेक पंजिका ही प्रस्तुत किया गया।
चेक पंजिका भी क्रमानुसार नहीं पाया गया। पूछताछ में उनका व्यवहार सही नहीं था। उनके साथ गए अनुचर प्रवीण कुमार पांडेय के हाथ से अभिलेख छीन लिया गया और अमर्यादित एवं धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। जिसकी लिखित शिकायत अनुचर ने दी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी 22 मई 2023 में हेडमास्टर ने बीईओ बेलहर कलां से गलत आचरण किया था। उनके जरिए भी कार्रवाई की संस्तुति की गई थी।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि उपरोक्त स्थिति को देखते हुए हेडमास्टर का आचरण शिक्षक नियमावली के तहत नहीं है।
उनके कृत्य को देखते हुए प्रभारी हेडमास्टर रामसुरेश चौधरी को बृहस्पतिवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें प्राथमिक विद्यालय मैनहवा से संबंद्ध कर दिया गया है।
इसके साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए बीईओ हैंसर महेंद्र प्रसाद, बीईओ नाथनगर अरुण कुमार सिंह, बीईओ बघौली निधि श्रीवास्तव की त्रिस्तरीय कमेटी गठित की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें