फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के खिलाफ बिजली निगम के कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 23 Jan 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर मोर्चा के पदाधिकारियों ने धरना देकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का आरोप है कि प्रबंधन जानबूझकर उर्जा निगम में अशांति का माहौल बना रहा है। संविदा कर्मियों के छंटनी की कठोर निंदा करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि पावर कारपोरेशन प्रबंधन निजीकरण की जल्दी में बिजली व्यवस्था पटरी से उतार देने पर उतारू है। संविदा कर्मियों को निकालकर भय का वातावरण बनाया जा रहा है। प्रबंधन का भय फैलाकर निजीकरण के मंसूबे को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा।
विरोध सभा में संघर्ष समिति के इं राजेश कुमार, इं मनोज कुमार, इं लक्ष्मण मिश्र, इं मुकेश गुप्ता, सुनील प्रजापति, नारायण चन्द्र चौरसिया, आशीष कुमार, दिलीप सिंह, राघवेंद्र, श्रीराम, धीरेंद्र आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें