फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडमास्टर के चार्ज नहीं देने से स्कूल में ताला

Sat, 28 Oct 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय डोमाडीह पर पेड़ के नीचे पढ़ते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डोमाडीह में शिक्षण व्यवस्था बदहाल है। इससे नाराज अभिभावकों ने शनिवार को विद्यालय पर प्रदर्शन किया। बताया कि यहां के निलंबित प्रधानाध्यापक के चार्ज नहीं देने के कारण विद्यालय में ताला लटक रहा है। परिणामस्वरूप बच्चों की पढ़ाई पेड़ के नीचे हो रही है, वह भी एक शिक्षामित्र के भरोसे।  
विज्ञापन


 प्राथमिक विद्यालय डोमाडीह पर प्रदर्शन कर रहे अभिभावक सीताराम, रामभजन यादव, मनोज, राशुभ चौबे, बुद्धिसागर मिश्र, श्यामराज, रामआसरे, मनीराम, मनीषा, विष्णु चौबे, अंशिका मिश्रा, लवकुश मिश्र, कृष्ण मोहन आदि ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय डोमाडीह के प्रधानाध्यापक को बीएसए ने 23 अक्टूबर को निलंबित कर दिया है।

निलंबित प्रधानाध्यापक स्कूल बंद करके चाबी अपने साथ लेकर चले गए। तब से वह विद्यालय नहीं आए और न ही चाबी भेजी। इसका नतीजा है कि विद्यालय में ताला लटक रहा है। विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र उषा यादव विद्यालय के करीब पेड़ के नीचे बच्चों को पढ़ाने के लिए मजबूर हैं। कहा कि बच्चों को अभी तक स्कूल बैग और ड्रेस भी नहीं बांटी गई है। यहां के बच्चों का भविष्य अंधकार मय हो गया है।
विज्ञापन


अभिभावकों ने बताया कि इस से संबंधित शिकायती पत्र बीईओ को दिया गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीईओ महेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर हेडमास्टर ने चार्ज नहीं दिया है तो अधिकारियों के निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें