रोसयाबाजार। पौली विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोहलवा के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य का जनपद मुख्यालय पर सम्मानित होने के उपलक्ष्य पर मंगलवार को ग्राम प्रधान व अभिभावकों ने शिक्षकों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक अभय दुबे द्वारा सामुदायिक सहभागिता से विद्यालय को मूलभूत सुविधाओं से लैस करने व शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर शिक्षक दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किए थे। इसी के उपलक्ष्य में ग्राम प्रधान चंद्रशेखर यादव, एसएमसी अध्यक्ष नर्वदेश्वर व अभिभावकों ने शिक्षकों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित कर किया।
ग्राम प्रधान चंद्रशेखर यादव ने कहा कि एक वर्ष में जो परिवर्तन इस स्कूल में हुआ है वह संभव नही था। यहां के प्रधानाध्यापक व शिक्षक के परिश्रम का प्रतिफल है। नर्वदेश्वर शर्मा ने बताया कि यहां के शिक्षक गुणवत्ता युक्त शिक्षा दे रहे है। हमारे तीन बच्चे यहीं पढ़ते हैं। हाल ही में कान्वेंट स्कूल से एक बच्चे को निकाल कर यहां नामांकन कराया हूं।
यह विद्यालय अब किसी कान्वेंट से कम नहीं है। इस गांव के अलावा दूसरे गांव से बच्चे यहां शिक्षा लेने आ रहे है। इस मौके पर अमित सिंह, इफ्तेखार, शिवबचन पाल, प्रदीप, शिवदास, मुन्नीलाल, आशाराम यादव, दीपक, जीतेंद्र यादव, प्रीति यादव, उर्मिला, माया देवी, हेमलता, रीमा आदि मौजूद रही।