फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। थाना क्षेत्र के महुली-अजांव मार्ग पर मडहा राजा गांव के पास सोमवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मंगलवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के अजांव गांव निवासी रामकेश यादव (44) सोमवार को बाइक से महुली बाजार आए थे। देर शाम घर लौटते समय मडहा राजा गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रामकेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक लेकर फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल रामकेश को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। एसओ महुली हरेंद्र पाठक ने बताया कि शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बड़े बेटे की मौत के बाद अब पिता का भी छूटा साथ
रामकेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। करीब एक वर्ष पहले उनके बड़े बेटे अर्जुन की भी मौत हो गई थी। अब पिता की असमय मौत से बेटे अनुज और मोनू का रो-रोकर बुरा हाल है। पति की मौत से पत्नी श्यामा बदहवास हैं, जबकि बेटे को खोने के गम में बुजुर्ग मां कलावती देवी भी बेसुध हैं। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें