फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में महिला को लाठी-डंडों से पीटा, चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के झकही गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने घर में घुसकर एक महिला की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी और गंभीर रूप से घायल कर दिया। विरोध करने पर आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झकही गांव निवासी नसीमा पत्नी सद्दाम हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 नवंबर की शाम करीब तीन बजे वह अपने घर पर बैठी थीं। इसी दौरान गांव के ही रफीक, महमूद, आजाद और अफसाना पुरानी रंजिश के चलते एकराय होकर उनके दरवाजे पर पहुंच गए।
पीड़िता का आरोप है कि सभी लोग गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसपर हमला कर दिया, जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ हरेंद्र पाठक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें