फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पत्नी को कर रहा था ब्लैकमेल...इसलिए कर दी हत्या

Fri, 11 Apr 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
हत्यारोपी अनुज चौहान। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर/बेलहर। बेलहरकला थानाक्षेत्र के अमरडोभा में 25 मार्च को ऑटो चालक हिदायतुल्लाह की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी का हिदायतुल्लाह ने अश्लील वीडियो बना लिया था और ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन

कई बार कहने के बाद भी वीडियो और फोटो को डिलीट नहीं कर रहा था। इसके बाद वह रील बनाने के नाम पर सिवान में ले जाकर पिलाई शराब और हत्या कर दी। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पुलिस को प्रेम-प्रसंग ऑटो चालक की हत्या होने के सुराग लगे थे। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के इमलीडीहा गांव निवासी अनुज चौहान ने वारदात को अंजाम दिया है।
इसके बाद पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लग गई और लगातार उसका लोकेशन ट्रेस कर रही थी। शुक्रवार सुबह उसे खलीलाबाद क्षेत्र के परसोहिया उर्फ सिंहियहवा के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से हिदायतुल्लाह की मोबाइल, उसकी डिस्कवर मोटरसाइकिल और एक चाकू तथा 600 रुपये नकद बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान उसने बताया कि हिदायतुल्लाह उसकी पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था और वायरल करने की धमकी देता था। उसने बताया कि इसके बाद उसने हिदायतुल्लाह की हत्या की साजिश रची और आपने विश्वास में लेने लगा। हत्या के दिन उसने किसी दूसरे के मोबाइल से हिदायतुल्लाह को फोन कर रील बनाने के लिए बुलाया।
शाम को हिदायतुल्लाह आया तो वह उसकी मोटरसाइकिल से अंधेरा होने तक इधर-उधर घूमता रहा। अंधेरा होने पर वे रील बनाने के लिए अमरडोभा गांव के सिवान में पहुंचे और शराब पी। इसके बाद उसने पत्नी की फोटो व वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो हिदायतुल्लाह तैयार नहीं हुआ तो उसने गुस्से में पास अपने पास रखे चाकू से हिदायतुल्लाह के गर्दन और पेट पर वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह छिपकर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें