फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शराब पीने के लिए पैसा नहीं दिया तो मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र में शराब के लिए पैसे न देने पर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जितेंद्र निवासी परसादपुर, थाना धनघटा, सात अप्रैल की दोपहर करीब 3:30 बजे ट्रैक्टर-थ्रेसर लेकर गेहूं की मड़ाई करने मौजा दुधरा कला गए थे। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति हरिहर नशे की हालत में उसके पास पहुंचा और जबरन शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा।

असमर्थता जताने पर आरोपी ने उसे गाली-गलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी। विरोध करने पर ईंट से सिर पर वार कर दिया, जिससे जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पीआरवी 112 मौके पर पहुंची और घटना की जांच की।
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर धनघटा पुलिस ने हरिहर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें