फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क किनारे खड़ी बोलेरो से टकराए बाइक सवार, एक की मौत

विज्ञापन
मुकेश का फाइल फोटो 
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी मुकेश (22 वर्ष) की हादसे में मौत हो गई। वह मुंबई से घर आ रहा था। बुधवार को खलीलाबाद स्टेशन पर उतरने के बाद घर से लेने गए युवक की बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में घायल दो युवकों का मेडिकल काॅलेज गोखपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

खैरा गांव निवासी मुकेश पुत्र राम उजागीर कुछ महीने पहले मुंबई कमाने गया था। बाबा की मौत की सूचना पर मुंबई से उनकी तेरहवीं में शामिल होने के लिए मुकेश अपने चचेरे भाई सुनील पुत्र कमलेश (23) के साथ घर आ रहा था। बुधवार को खलीलाबाद स्टेशन पर उतरने के बाद घर से बाइक से लेने गए भांजे के साथ गांव के लिए रवाना हुआ। सुबह लगभग 5:00 बजे रामजानकी मार्ग पर स्थित शनिचरा बाजार युवक पहुंचे, वहां सड़क के किनारे खड़ी बोलेरो गाड़ी में टकरा गए। इस हादसे में वह घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे परिजन सीएचसी मलौली ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उन्हें मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के डाॅक्टरों ने गंभीर रूप से घायलों में मुकेश को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का इलाज चला रहा है। दो महीने पहले मुकेश की मां श्यामपति देवी की बीमारी के चलते मौत हो चुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें