फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महाराष्ट्र से चोरी कर भागा, दुधारा में पकड़ा गया

Thu, 25 Dec 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दुधारा थाने पर पकड़ा गया युवक जो महाराष्ट्र से रूपये चोरी का भागा था- स्रोत पुलिस
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के च्यूटना से बुधवार शाम को महाराष्ट्र की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग 11 लाख रुपये चोरी के आरोपी पुरवा निवासी मकसूद अख्तर को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के सात लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया गया। महाराष्ट्र पुलिस उसे रिमांड पर लेने की प्रक्रिया कर रही है।
विज्ञापन

दुधारा एसओ अरविंद शर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र के थाना कल्याण तालुका (जनपद ठाणे, महाराष्ट्र) में पंजीकृत 11 लाख रुपये चोरी के मामले में आरोपी की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस की टीम आई है। बताया कि स्थानीय की पुलिस के सहयोग से महाराष्ट्र पुलिस ने वांछित अभियुक्त मकसूद अख्तर पुत्र अख्तर हुसैन ग्राम पुरवा, थाना दुधारा को च्यूटना से गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के सात लाख रुपये बरामद किए गए।
एसओ ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी मकसूद अख्तर महाराष्ट्र में कार्य करने के दौरान अपने सेठ का 11 लाख रुपया चोरी कर लिया था और चोरी करके पैसा लेकर छुपाने के इरादे से थाना दुधारा क्षेत्र के अपने गांव में आकर रह रहा था। महाराष्ट्र पुलिस द्वारा उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत किया गया था एवं उसकी बरामद की गिरफ्तारी के हेतु जनपद पुलिस से संपर्क किया गया। एसपी के निर्देश पर संयुक्त टीम बनाकर अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। महाराष्ट्र पुलिस द्वारा अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें