फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिन में जांची गई चार लाख कापियां

Sun, 10 Apr 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
कॉपियों का मूल्यांकन करते टीचर। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वर्ष 2016 की परीक्षाओं की समाप्ति के बाद 30 मार्च से शुरू हुई बोर्ड की कॉपियों की जांच अंतिम चरण में है। रविवार को 4,04,414 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका था। मूल्यांकन केंद्र के प्रभारियों ने दो दिन में मूल्यांकन खत्म करने की बात कही है। दोनों केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 5,67,067 कॉपियां एलाट हुई थी। 
विज्ञापन

  बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन के लिए एचआर इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जहां पर 30 मार्च से बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं जांच शुरू हुई थी, लेकिन वित्तविहीन शिक्षकों के एक गुट तीन दिनों तक बहिष्कार किया। उसके बाद भी कॉपियों की जांच होती रही। मूल्यांकन केंद्र एचआरपीजी कॉलेज के उप नियंत्रक रामललित यादव ने बताया कि उनके केंद्र पर हाईस्कूल की 205723 और इंटरमीडिएट की 135436 कॉपिया एलाट थी।
जिसमे से हाईस्कूूल की 154313  कांपियों की जांच और इंटरमीडिएट की 84845 कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की आर्ट, हिंदी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, चित्रकला की कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। उम्मीद है कि दो दिन में मूल्यांकन का कार्य समाप्त हो जाएगा। जबकि मूल्यांकन केंद्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के उप नियंत्रक निशा यादव ने बताया कि उनके केंद्र को इंटरमीडिएट की 225908 कॉपिया एलाट थी। इसमें से 165256 कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

उम्मीद है कि निर्धारित समय के अंदर कॉपियों की जांच पूरी हो जाएगी। डीआईओएस बृजभूषण मौर्य ने बताया कि विभाग द्वारा जारी समय सीमा के अंदर कापियों की जांच पूरी होने की उम्मीद है। इसके लिए दोनों मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक और उप परीक्षक का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें