धनघटा तहसील मुख्यालय पर रविवार को बसपा कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रमेश चंद गौतम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से अंबेडकर जयंती मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
धनघटा विधान सभा प्रत्याशी नीलमणि ने कहा कि 14 अप्रैल को लखनऊ में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कार्यकर्ता बाबा साहब को श्रद्घा सुमन अर्पित करने के लखनऊ जाने की तैयारी में आज से ही जुट जाए।
बाबा साहेब की जयंती में शामिल होने के लिए धनघटा विघान सभा से एक हजार कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना होगा। कार्यकर्ताओं को आने जाने के लिए जगह जगह साधन की व्यवस्था की गई है। जो 13 अप्रैल को शाम पांच बजे से रवाना होगा। इस अवसर पर वेद प्रकाश मौर्य, अमित कुमार चौधरी, संजय सिंह, डाक्टर सत्य प्रकाश गौतम, हरिप्रकाश, रामकेश गौतम, जुबेर अहमद, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।