नाथनगर महुली सड़क पर स्थित कठिनइया नदी पुल के आगे अलीनगर की ओर सड़क का खतरनाक मोड़। संवाद
- फोटो : KHALILABAD
संकेतक न होने से हादसे की आशंका
- कठिनइया नदी पुल के दोनों ओर सड़क का मोड़ दुर्घटना को दे रहा दावत
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। नाथनगर-महुली सड़क पर अलीनगर के पास बने कठिनइया नदी पुल के दोनों ओर खतरनाक मोड़ दुर्घटना का सबब बन सकते हैं। सड़क के किनारे संकेतक न होने की वजह रात के अंधेरे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
नाथनगर से महुली होते हुए बस्ती शहर को जाने वाली सड़क का बीते दिनों चौड़ीकरण हुआ। सड़क बन जाने से वाहनों की रफ्तार भी बढ़ गई है। ऐसे में इस सड़क पर कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। इन्हीं जगहों में नाथनगर महुली के बीच अलीनगर के पास कठिनइया नदी पुल के दोनों ओर सड़क का खतरनाक मोड़ भी है। रात के अंधेरे में अनजान वाहन चालकों को यह मोड़ समझना काफी कठिन कार्य है। विभागीय लापरवाही के चलते अब तक दोनो ओर सड़क पर कहीं भी संकेतक नहीं लगाया गया है। जिससे आगे पुल और मोड़ की जानकारी मिल सके। जानकारी के अभाव में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग वाहन सहित नदी के किनारे बने गड्ढे में गिर कर घायल भी चुके हैं। उमाशंकर शुक्ल, विनय कुमार चौरसिया, राम सहाय मौर्या, राज कुमार आदि लोगों ने पुल के दोनों ओर संकेतक लगाने की मांग विभाग से की है।