फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालत में हरदोई जिले के मजदूर की बनकटा में मौत

Sat, 05 Apr 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के खर्रा गांव निवासी एक व्यक्ति के कंबाइन पर काम करने वाले मजदूर का शव गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बनकटा गांव के सिवान में मिला। जिसे सिकरीगंज पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन

कंबाइन मशीन पर हरदोई जिले के थाना बिलग्राम क्षेत्र के कविरन पुरवा निवासी रोहित (22) पुत्र राकेश बतौर हेल्पर काम कर रहा था। कंबाइन मशीन गोरखपुर जिले के बनकटा गांव के सिवान में गेहूं की कटाई करने गई थी। शनिवार की सुबह रोहित मशीन से थोड़ी दूरी पर अचेत मिला।
इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार लाया गया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी धनघटा पुलिस को हुई तो अस्पताल पर पहुंची और सिकरीगंज पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि सिकरीगंज पुलिस रोहित के शव का पोस्टमार्टम करा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें