फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस को छका रहे हनुमान के हत्यारे

Wed, 25 Jun 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के कौवाटार गांव निवासी हनुमान चतुर्वेदी के हत्यारे लगातार पुलिस को छका रहे हैं। पुलिस ने दो दिन पूर्व हत्यारोपी अमित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अमित और हनुमान चतुर्वेदी के बीच संबंध काफी बेहतर थे। पुलिस आरोपियों के सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्यारोपी अमित और मृतक हनुमान चतुर्वेदी में काफी घनिष्ठ संबंध थे। हनुमान अमित के साथ ही अपना ज्यादा समय व्यतीत करता था।
अमित के घर पर ही हनुमान अक्सर खाता पीता भी था। अमित ने ही ग्राहक लगाकर हनुमान का खेत बेचने में उसकी मदद की थी। पुलिस की पूछताछ में अमित ने उसकी हत्या में खुद के शामिल होने से इनकार किया है। उसका कहना है कि उसकी हत्या ही नहीं की गई।
पुलिस टीम अब अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों को पकड़कर उनके बयान की क्राॅस चेकिंग नहीं कर ली जाती है, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। पुलिस की दो टीम आरोपियों की टोह लेने में जुटी हुई है। आरोपियों के लगातार अपना लोकेशन बदलने के वजह से पुलिस के हाथ उनकी गिरेबान तक नही पहुंच पा रहे हैं। कोतवाली पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस टीम की मदद ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें