फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लटकता ट्रांसफाॅर्मर खतरे को दे रहा दावत

Tue, 28 Oct 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बेलहर क्षेत्र के गोईठहां गांव के पास लगा ट्रांसफार्मर लटक रहा-संवाद
विज्ञापन
बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के गोईठहां गांव में लगा ट्रांसफाॅर्मर लटक रहा है। जिससे कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने आईजीआरएस पर शिकायत करके जिम्मेदार अधिकारियों से जांच कराकर ट्रांसफाॅर्मर सही करवाने की मांग किया है।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों को दिए गए पत्र में जितेंद्र यादव, इंदू देवी, जगदीश यादव, लालसा प्रसाद, रामकेश, राममिलन, परदेशी, तौलन ने लिखा है कि गांव के लोगों को बिजली व्यवस्था देने के लिए ट्रांसफाॅर्मर लगवाया गया है। लंबे समय से ट्रांसफाॅर्मर का बोल्ट ढीला हो गया है। इससे पूरी तरह से लटक गया है। जिससे कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ट्रांसफाॅर्मर के अगल बगल घर भी बना हुआ है।
मामले की शिकायत पावर हाउस पर की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे परेशान ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कराकर समस्या निस्तारण करवाने की मांग किया है। जिससे किसी अप्रिय घटना से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें