फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बिजली बिल ठीक

Sat, 09 Jan 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बिल दुरुस्त कराने के लिए एड़ियां घिसकर परेशान हुआ उपभोक्ता महकमे के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठ गया। डीएम कार्यालय पर शुक्रवार को उपभोक्ता द्वारा उठाए इस कदम से महकमे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम के निर्देश की अनदेखी करने वाले अधिकारियों को गर्दन फंसती दिखी तो आननफानन बिल दुरुस्त कराके अनशन समाप्त कराया गया।
विज्ञापन



खलीलाबाद के मेंहदावल रोड निवासी राजमन विश्वकर्मा ने बताया कि उनका एक मकान डीघा बाईपास के पास है। मकान में कभी कभार जाते हैं। जिससे बिजली का बिल कम आता है।  14 फरवरी 2015 को 878 रुपये का बिल आया। जिसको जमा करने गया तो वहा पता चला कि 18007 रुपये का बिल है।

एसडीओ सेे मिला पर कोई निदान नहीं हुआ। इसके बाद बिल सही कराने को लेकर एक्सईएन से मिला तो उन्होंने बिल मांगा, जिसे दिया। वहां पर भी बिल सही नहीं किया गया। इस बीच विद्युत विभाग के कर्मचारी मनमाने ढंग से बिजली का बिल भेजते रहे। कई बार प्रार्थना पत्र दिया पर सुनवाई नहीं हुई तो भूूखहड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया।
विज्ञापन



राजमन से वार्ता के बाद अपर एसडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने एक्सईएन विद्युत को मौके पर बुलाया और बिल को सही कराने का निर्देश दिया। शाम को विद्युत बिल सही होने की जानकारी मिलने पर उपभोक्ता ने भूखहड़ताल समाप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें