फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में आमने सामने आए दो पक्ष

Sat, 09 Jan 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पौली क्षेत्र के चौराकला गांव में शुक्रवार को जमीन संबधी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। मामला बढ़ता देख किसी इसकी सूचना एसडीएम को दी।
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। मामले में दोनों पक्षों के 11 लोगों को शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया।
 चौराकला गांव के पूर्व प्रधान रामचंदर चौधरी आरोप था कि उनकी जमीन में उमेश के परिवार के लोग गुमटी रख रहे थे। जब उन्हें गुमटी रखने से मना किया गया तो वह लोग मारपीट पर आमादा हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के उमेश का आरोप था कि गुमटी वह अपनी भूमि में रखना चाह रहे हैं।
 चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान उस जमीन को अपना बता कर गुमटी रखने से मना करते हुए मारपीट के लिए इकट्ठा हो गए। मामला गर्माता देखकर किसी व्यक्ति ने एसडीएम को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर पुलिस भेजी। एसआई सीडी यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचा। दोनों पक्षों के 11 लोगो का शांति भंग के आशंका में चलान किया गया है। शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें