फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में गड़बड़ी पर ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची में गड़बड़ी पर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन

हंगामे के बाद निर्वाचन आयोग में की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। विकास खंड बेलहर कला की ग्राम पंचायतों में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाकर शनिवार को ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय पर हंगामा किया। कुछ लोगों के समझाने पर लोग माने और मामले की शिकायत निर्वाचन आयोग से की।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। इस समय मतदाता सूची में की गईं शिकायतों के निस्तारण का दौर चल रहा है। ग्रामीण पप्पू अग्रहरी, हरिकेश, धीरेंद्र आदि का कहना था कि बगैर सत्यापन के लोगों के नाम काट दिए जा रहे हैं और बढ़ा दिए जा रहे हैं। इस कार्य में बीएलओ मनमानी कर रहे हैं। बीएलओ कुछ लोगों के प्रभाव में गलत तरीके से नाम को जोड़ रहे हैं जो गांव में मतदाता ही नहीं हैं। हंगामा काफी देर तक चला। ब्लॉक पर कोई जिम्मेदार अधिकारी के न रहने पर ग्रामीणों ने ब्लॉक गेट पर ताला लगा दिया। बाद में कुछ लोगों के समझाने पर ग्रामीण माने और निर्वाचन आयोग में शिकायत कर वापस चले गए। इस संबंध में बीडीओ रेनू चौधरी ने बताया कि बीएलओ पर किसी का बेवजह दबाव नहीं चलेगा। जो सही होगा उसी का मतदाता सूूची में नाम डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें