संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में 50 लाख से ऊपर की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। अधिकारियों को परियोजनाओं को समय से पूरा करने और जो पूरी हो गई हैं उसे संबंधित विभाग को हैंडओवर करने का निर्देश दिया।
डीएम आलोक कुमान ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। इसे कार्यदायी संस्थाएं पूरी गंभीरता से लें। उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य के लिए धनराशि प्राप्त हो गई है उन परियोजनाओं का कार्य निश्चित समयावधि के अंतर्गत कार्यदायी संस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा नई सड़कों का निर्माण सड़कों का चौड़ीकरण, सुंदरीकरण एवं अनुरक्षण की समीक्षा के दौरान अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी आरके पांडेय ने एक-एक कर प्रगति से अवगत कराते हुए परियोजनाओं के पूर्ण होने की निर्धारित तिथि तक पूर्ण कराने के लिए आश्वस्त किया। संवाद