फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरत मोहम्मद पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

Fri, 25 Dec 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद की शान में आपत्तिजनक बयान देने पर हिंदूमहासभा के नेता के खिलाफ क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम को विकास खंड बेलहर कलां के ग्राम लोहरौली ठकुराई में आपत्तिजनक बयान देने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने  विरोध प्रदर्शन किया। टिप्पणी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग और ऐसे मामले भविष्य में न हों इसके लिए सख्त कानून बनाने की मांग की।
दारुल उलूम रिजविया दसावां के पूर्व प्रधानाचार्य मौलाना हैदर अली अशरफी ने कहा कि मुसलमान देश के सेक्युलर संविधान का पूरी तरह से आदर करते हैं और इसका पालन करने केलिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए ऐसे बयान देते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे दूसरे धर्म के मानने वालों की भावनाएं आहत होती हैं। पैगंबरे इस्लाम की शान में जो गुस्ताखी की गई है उसे माफ नहीं किया जा सकता है।
मुसलमान हजरत मोहम्मद को अपनी जान से ज्यादा अजीज रखते हैं इसलिए ऐसे अपराध केलिए आरोपी को फांसी की सजा मिलना चाहिए।
सभा में मौलाना मोहसिन निजामी ने कहा कि हजरत मोहम्मद की शान में एक मामूली सी गुस्ताखी मुसलमाना बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हिंदु महासभा के नेता ने ऐसा बयान देकर अफरातफरी पैदा करने की कोशिश में हैं सरकारों को ऐसे लोगों को कंट्रोल करना होगा।
बाद में एक ज्ञापन एसओ दुधारा के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिया गया।इस दौरान मौलाना मोहम्मद मोहसिन, मौलाना तबारक हुसैन, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, मौलाना सेराजुद्दीन, मौलाना सईदुल्लाह निजामी, मौलाना अब्दुल वाहिद, अफसर हुसैन, मोहम्मद शमीम, बलागत हुसैन, रियाज अहमद प्रधान, आफताब हुसैन, मो. उमर, जफर आलम, मोहम्मद अहमद  आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें