सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में चल रहे वार्षिक खेलकूूद प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ। चार दिनों तक चले प्रतियोगिता में येलो हाउस आल ओवर चैंपियन रहा।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर केएन सिंह और एसडीएम गौरव श्रीवास्तव ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुुर्वेदी ने बताया कि सीनियर रिले रेस बालक वर्ग में ब्लू हाउस ने प्रथम स्थान येलो हाउस द्वितीय स्थान पर रहा।
रिले रेस सीनियर बालिका वर्ग में येलो हाउस प्रथम, रेड हाउस को द्वितीय स्थान मिला। सीनियर बालक 400 मीटर की दौड़ में येलो हाउस के जाकिर हुसैन प्रथम स्थान पर रहे।
जूनियर बालक वर्ग में येलो हाउस के शुभम गुप्त ने प्रथम स्थान तथा ब्लू हाउस दूसरे पर रहा। टग आफ वार बालिका सब जूनियर में येलो हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में सीनियर बालक वर्ग में रेड हाउस प्रथम पर रहा। जूनियर बालक वर्ग लंबी कूद में येलो हाउस प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय स्थान पर रहा।
सीनियर बालक वर्ग लंबी कूद में ग्रीन हाउस को प्रथम तथा येलो हाउस को द्वितीय स्थान मिला। जूनियर बालक वर्ग ऊंची कूद में येलो हाउस के हरिकेश गुप्त को प्रथम, ब्लू हाउस को द्वितीय स्थान मिला।
इस अवसर पर पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी, प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी, प्राचार्य चिंतामणि उपाध्याय मौजूद रहे।