फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गुरु पूर्णिमा आज, कबीर निर्वाण स्थली में तेज हुई तैयारियां

Wed, 09 Jul 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। गुरु पूर्णिमा का पर्व संत कबीर की निर्वाण स्थली मगहर में बृहस्पतिवार को महंत विचारदास के सानिध्य में परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। इसके लिए श्रद्धालुओं के निर्वाण स्थली पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगें।जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। पर्व को लेकर परिसर में चहल-पहल के साथ हा निर्वाण स्थली पर रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

कबीर चौरा मठ के महंत विचार दास ने कहा कि अपनी आस्था व त्याग गुरु में व्यक्त करने से अपने अंदर ऊर्जा का विकास होता है। उन्होंने बताया कि गुरु उत्सव के मौके पर संत कबीर की निर्वाण स्थली पर आए हुए श्रद्धालुओं, भक्तजनों के द्वारा प्रातः गुरु दर्शन, गुरु महिमा का पाठ, गुरु तत्व पर व्याख्यान, गुरु दीक्षा तथा भजन संध्या के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
आगे बताया कि गुरु उत्सव के मौके पर बिहार,मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु आएंगे। पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालु गुरु दीक्षा लेंगे। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा और एक पंक्ति में बैठ कर सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। उन्होंने गुरु उत्सव कार्यक्रम में स्थानीय व क्षेत्रीय लोगों से भी पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें