गुरुनानक के प्रकाश पर्व के कार्यक्रम को लेकर गुरुग्रंथ सांहब की सेवा करते हुए ग्रंथी । संवाद
- फोटो : घायल पूनम।
संतकबीरनगर। गुरु नानक देव जी का 556 वां प्रकाश पर्व बुधवार को गुरुद्वारा खलीलाबाद में बड़े श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के मीडिया प्रभारी सतविंदर पाल सिंह जज्जी ने बताया कि इसके तहत बुधवार को सुबह 5:30 बजे गुरुद्वारा से प्रभात फेरी प्रारंभ होकर मुखलिसपुर चौराहा होकर समय माता मंदिर, राम जानकी मंदिर होते हुए वापस बैंक चौराहा से गुरुद्वारा पहुंचेगी। वहां पर अरदास के बाद प्रभात फेरी का समापन होगा। शाम 6:30 बजे रहरास साहिब जी के पाठ के साथ कार्यक्रम पुनः प्रारंभ होगा। सात बजे बच्चों का प्रोग्राम होगा। उसके बाद गुरुद्वारा के ग्रंथी भाई सोहन सिंह गुरु के शबद से संगत को निहाल करेंगे। गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह श्री गुरु नानक देव जी की जीवनी पर प्रकाश डालेंगे। अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर चलेगा।