संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देश पर एएसपी सुशील कुमार सिंह ने साइबर थाने का निरीक्षण किया। वहां मिलीं खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के साथ ही फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण की हिदायत दी।
साइबर थाने में सफाई और थाना कार्यालय का जायजा लिया। कार्यालय में रखे अपराध रजिस्टर, प्रार्थना पत्र रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, पोर्टल, साइबर जागरूकता रजिस्टर आदि की गहनता से जांच की। अभिलेखों को अद्यतन रखने की हिदायत दी। उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली तथा विवेचनाओं को समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी को फरियादियों की समस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। संवाद