फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उन्नत भारत अभियान के तहत छात्रों में पाठ्य सामग्री वितरित

Sat, 29 Nov 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज के एनएसए के जरिए गुलहरिया में बच्चों को स्टेशनरी वि​तरित की गई-स्रोत स्कूल
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में चल रहे उन्नत भारत अभियान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में रसहरा एवं गुलहरिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। रसहरा गांव में संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी विद्याभूषण ने छात्रों को उन्नत भारत अभियान के प्रमुख लक्ष्यों को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे सच्चे मित्र हैं और पर्यावरण संरक्षण हमारा सबसे बड़ा दायित्व है। इस अवसर पर उन्नत भारत अभियान के संयोजक डॉ अमर सिंह गौतम, डॉ नेहा सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा, विजय बहादुर ने छात्र-छात्राओं में पाठ्य सामग्री वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें