फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : सुबह 11 बजे से तीन बजे तक होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : सुबह 11 बजे से तीन बजे तक होगा मतदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने गाइडलाइन जारी कर दिया है। इसके मुताबिक तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। इसके तत्काल बाद मतगणना शुरू होगी, जो परिणाम आने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए बैगनी कलर के स्कैच पेन से ही प्रत्याशी के नाम के समक्ष अधिमान अंकित किया जाएगा। यदि कोई जिला पंचायत सदस्य निरक्षर है और साथी की मांग करता है तो 48 घंटे पहले जिला मजिस्ट्रेट को लिखित आवेदन देना होगा। इसमें माता-पिता, पुत्र, पुत्री, भाई-बहन या पति-पत्नी ही हो सकता है। उसी को ही मतदान की अनुमति दी जाएगी। किसी भी जनप्रतिनिधि को मतदान स्थल और मतगणना स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान और मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। अनाधिकृत रूप से किसी को भी मतदान और मतगणना स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें