फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मालगाड़ी से अलग हो गया गार्ड का डिब्बा

Sat, 28 Jun 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गोरखपुर से लखनऊ रूट पर शाम करीब पांच बजे के करीब एक मालगाड़ी के गार्ड का डिब्बा ट्रेन से अलग हो गया। ड्राइवर को सूचना मिलने पर वापस ट्रेन को बैक कर लाया गया और गार्ड के डिब्बे को जोड़ा गया। इसके बाद मालगाड़ी गंतव्य के लिए रवाना हुई। 20 मिनट तक गोरखपुर-लखनऊ रूट पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शाम पांच बजे के करीब गोरखपुर से लखनऊ ट्रैक पर एक मालगाड़ी जा रही थी। चुरेब रेलवे स्टेशन के करीब फुलवरिया क्राॅसिंग के पास अचानक मालगाड़ी के गार्ड का डिब्बा ट्रेन से अलग हो गया। मालगाड़ी आगे निकल गई।
जब गार्ड को इसकी जानकारी हुई तो उसने इसकी सूचना वाॅकी-टाॅकी से मालगाड़ी के लोको पायलट को दी। इसके बाद चुरेब रेलवे स्टेशन को इसकी सूचना भेजी गई। करीब 10 मिनट के बाद मालगाड़ी को वापस लाया गया और गार्ड के डिब्बे को ट्रेन से जोड़ा। इस दौरान करीब 20 मिनट तक मार्ग प्रभावित रहा। डिब्बा जुड़ने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य को रवाना हो गई। ट्रेन से डिब्बा अलग होने की सूचना पर खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से लेकर गोरखपुर तक अधिकारी जानकारी लेने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खलीलाबाद स्टेशन अधीक्षक एके गौड़ ने बताया कि मालगाड़ी के गार्ड का डिब्बा अलग हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें