फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्राम प्रधान नहीं जमा करेंगे बस्ता, पंचायत की निभाते रहेंगे जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। बस्ता जमा होने से एक दिन पहले सरकार ने ग्राम प्रधानों को बड़ी राहत दी है। अब प्रधानों को बस्ता नहीं जमा करना होगा। प्रधानों को प्रशासक बनाया जाएगा और ग्राम पंचायत का संचालन भी वही करेंगे। इसकी जानकारी होते ही प्रधानों ने राहत की सांस ली है। मंगलवार को सेमरियावां ब्लाॅक में प्रधानों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


ब्लाॅक में 451 ग्राम पंचायतें हैं। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल मंगलवार को खत्म हो रहा था। प्रधान आशंकित थे कि उनका बस्ता जमा कराया जा सकता है। चर्चा जोरों पर थी कि एडीओ पंचायतों को प्रशासक पद की जिम्मेदारी देकर ग्राम पंचायतों का संचालन कराया जा सकता है। हालांकि इसके विरोध में ग्राम प्रधान थे। सरकार ने इस पर गहन मंथन के बाद सोमवार को ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने की हरी झंडी दे दी।
इसकी जैसे ही जानकारी ग्राम प्रधानों को हुई उनके चेहरे खिल गए। सभी लोग एक दूसरे को बधाई देने लगे। इतना ही नही मंगलवार को प्रधान ब्लाॅक पहुंच गए । इस मसले को लेकर ग्राम प्रधानों ने अधिकारियों से चर्चा की। प्रधानों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष मो. इनामुल्लाह कुरैशी ने कहा कि सरकार का निर्णय सराहनीय है।
विज्ञापन

प्रधानों में खुशी की लहर है। गांव के अधूरे पड़े विकास कार्यों में तेजी आएगी। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद शफीक, इरशाद अहमद, जुल्फेकार उर्फ भुट्टो आदि मौजूद रहे।
000000000000000000000000

पंचायत चुनाव में देरी के कारण सौंपी गई बागडोर

सेमरियावां । यूपी में पहली बार ग्राम प्रधानों को प्रशासक पद की जिम्मेदारी दी गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देरी के कारण ग्राम पंचायतों की बागडोर ग्राम प्रधानों के हाथ में ही रखे जाने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को ग्राम प्रधानों का पांच वर्ष का कार्यकाल खत्म हो गया है। ऐसे में 27 मई से निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक के रूप में काम करेंगे। छह महीने या पंचायत चुनाव होने के बाद नई ग्राम पंचायत की प्रथम बैठक की तिथि तक जो भी पहले हो प्रधानों को प्रशासक पद की जिम्मेदारी दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें