फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की बैठक में विकास पर जोर दिया

Thu, 31 Mar 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 गांव के विकास के बिना कोई आगे नही बढ़ सकता। गांव के विकास के लिए सभी को एक जुट होने की जरूरत है। गांव में एक-एक योजनाएं धरातल पर लाएं और गांव को माडल के रूप में स्थापित कराना चाहिए। उक्त बातें मेंहदावल विकास खंड के ग्राम पंचायत बीमापार में आयोजित ग्राम पंचायत की बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी रविन्द्रनाथ कुशवाहा ने कहीं। 
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि योजना के समय पर पूरा होने पर ही गांव में बैठे आमजन को उनका समुचित लाभ मिल सकेगा। उन्होंने मनरेगा, विधवा पेंशन, इंदिरा आवास, वृद्धा पेंशन, शौचालय सहित तमाम महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी लोगों के बीच विस्तृत रूप से दी। ग्राम प्रधान जयप्रकाश मिश्र उर्फ जेपी ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास में कोई कोताही नही बरती जाएगी।
 लोगों के मान सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान को ध्यान में रखते हुए पंचायत के विकास ईमानदारी के साथ पहल करते हुए विकास कार्यों को कराया जाएगा। इस अवसर पर विरेंद्र अग्रहरी, ओमप्रकाश मद्धेशिया, प्रभुदयाल अग्रहरी, अभय शंकर गोस्वामी, दीपक भारती, रामप्रकाश मिश्र, आरती देवी, बदरूनिशा, कांती, प्रेमावती, शांती, उषा, उर्मिला, इंद्रावती, मुहम्मद अली, कुबेर, जाहिद शेख, रामवृक्ष गौड़, सिकंदर अली आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें