फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों का बीडीओ ने जायजा लिया

Thu, 31 Mar 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बीडीओ ने जायजा लिया। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 लोहिया गांवों में कराए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर विकास विभाग के लोग तेजी दिखाना शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को बीडीओ अमित कुमार समग्र लोहिया गांव नरायनपुर में पहुंचे और अधूरे पडे कार्यो को शीघ्र पूरा कराएं जाने का निर्देश सेक्रेटरी को दिए।
विज्ञापन

  वर्ष 2015-16 के लिए चयनित समग्र लोहिया गांव नरायनपुर में 25 लोगों का लोहिया आवास बनना है। इसमें से सात लोग अभी तक काम ही शुरु नही किए और 12 लोगों का दीवार का काम छत स्तर तक हुआ है। तीन लोगों के खाते में अभी तक धन नही पहुंचा है।
  सीसी रोड अधूरा और गांव में लगा गंदगी का अंबार देख बीडीओं ने एडीओं पंचायत को सफाई कर्मी को गांव में तत्काल भेजकर सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सेक्रेटरी से कहा कि अधूरे पडे़ आवासों को शीघ्र पूरा कराए और मानक पर ध्यान रखे। इस मौके पर एडीओ पंचायत राम अयोध्या प्रसाद  सेक्रेटरी रविन्द्र मौर्य, प्रधान प्रतिनिधि सुमिरन, सौरभ आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें