फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज लदी पिकअप पकड़ी   

Fri, 20 Jan 2017 12:12 AM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार रात राम जानकी मार्ग पर मुंडेरा शुक्ल गांव के पास गांव वालों ने अनाज लदा एक पिकअप को रोक लिया। गांव वालों का आरोप था था कि पिकअप पर सरकारी अनाज लदा है जो कालाबाजारी के लिए जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। वहीं जानकारी पर तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


 धनघटा क्षेत्र के बंतवार गांव के प्रधान और गांव के तमाम लोग राम जानकी मार्ग पर मुंडेरा शुक्ल गांव पास पहुंच कर अनाज लदा एक पिकअप को घेरकर रोक लिया। लोगो का आरोप है कि पिकअप से  सरकारी अनाज को कालाबाजारी के लिए गोरखपुर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। बाद में पुलिस पिकअप को लोहरैया चौकी लेकर चली गई।  दूसरी तरफ कोटेदार और उसके समर्थको का आरोप था कि अनाज किसानों का है।

जिसे बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। एसओ ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि मामले की सूचना पर तहसीलदार भी पहुंच गए है। सप्लाई विभाग के लोग मामले की जांच पड़ताल करेंगे। जांच के बाद तहसीलदार के स्तर से जैसा आदेश दिया जाएगा,आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर गांव में कोई तनाव जैसी स्थिति न हो, पुलिस सतर्क दृष्टि रख रही है। यदि कोई कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें