फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षकों को मिला जीपीएफ का चेक

Fri, 06 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
सेवा निवृत्त शिक्षकों को मिला जीपीएफ का चेक - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
सेवा निवृत्त होने वाले प्रधानाचार्यों, प्रवक्ता, सहायक अध्यापकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को गुरुवार को जीपीएफ की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। साथ ही पेंशन का आदेश भी दिया गया। हीरालाल राम निवास इंटर कालेज खलीलाबाद स्थित सभागार में हुए समारोह में शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने सभी को चेक व पेंशन आदेश प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सेवा में उतार-चढ़ाव के बावजूद प्रधानाचार्यों, प्रवक्ता, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मी अपनी सेवा काल का पूरा किया, ऐसे में हम सभी का फर्ज है कि उनके भविष्य के लिए धनराशि व पेंशन आदेश उन्हें समय से मिल जाए, इसके लिए यह समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों के हित के लिए सड़क से लेकर सदन तक हर स्तर पर संघर्ष चलता रहेगा। कहा कि शिक्षा के स्तर को और मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण मौर्य ने कहा कि विभागीय स्तर पर समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में यशवंत सिंह, रमाशंकर सिंह,हरिबख्श सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी जग नारायण झा, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य निशा यादव, हीरालाल राम निवास इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राम ललित यादव, राम कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, ध्रुवचंद्र पाठक आदि लोगों ने विचार रखें। संचालन बलराम कुमार मणि त्रिपाठी ने किया, जबकि राजेश वर्मा, विनोद गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें