फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के हाथों मिले दो स्वर्ण पदक

Wed, 01 Jul 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के 10वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा पंडित अंबिका प्रताप नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय डुमरी हरिहर में एमएड अंतिम वर्ष में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने पर रत्नबाला सिंह को दो स्वर्ण पदक प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी, कुलपति प्रो.कविता शाह एवं वाराणसी हिंदू विश्वविद्यालय की पर्यावरणविद प्रो. मधुलिका अग्रवाल उपस्थित रहीं। रत्नबाला मूलरूप से विकास खंड नाथनगर के ग्राम जसोवर की निवासी हैं और जितेंद्र बहादुर पाल की पुत्र वधू हैं। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. दिग्विजय पांडेय, विष्णु पांडेय, डॉ. दुर्गेश पाल आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें