फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 113 ग्राम पंचायतों में अति निर्धन परिवारों की दशा सुधारेगी सरकार

Wed, 04 Dec 2024 11:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। ग्राम पंचायतों के अति निर्धन की दशा सुधारने को लेकर पहल शुरू हो गई है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 25 अति निर्धन परिवारों को चिह्नित करने के लिए सर्वे शुरू हो गया है।
विज्ञापन

चिह्निकरण के बाद इन परिवारों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करते हुए आर्थिक सहयोग कर गरीबी रेखा से बाहर निकाला जाएगा। सेमरियावां में 113 ग्राम पंचायत में करीब 2825 अति निर्धन परिवारों का लाभान्वित किए जाने की योजना है।
सरकार जीरो पाॅवर्टी अभियान के तहत अति निर्धन परिवारों को चिह्नित कर रही है। इन परिवारों को भोजन, कपड़े की उपलब्धता, अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास की सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। अति निर्धन परिवारों को चिह्नित करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में सर्वे जारी है। पंचायत सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, अजीविका मिशन से जुड़ी सखी और बीसी परिवारों को चिह्नित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी चिह्नित परिवारों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए परिवार के मुखिया के मोबाइल फोन पर परिवार का ब्योरा अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें