फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उन्नत व गुणवत्ता युक्त बीज का इस्तेमाल करें किसान

Wed, 04 Dec 2024 11:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक परिसर में मंगलवार को कृषि विभाग की ओर से मंगलवार को ब्लाॅक स्तरीय कृषि निवेश मेला और प्रसार सुधार योजना के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों को उन्नत खेती के गुण व किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया।
बीडीओ विजय सिंह ने जैविक खेती पर जोर देते हुए कहा कि घरों से निकलने वाले कूड़े-कचरे पृथक कर वर्मी कंपोस्ट खाद बनाएं। इससे खेतों में पैदावार अच्छी होगी। एडीओ कृषि राकेश कुमार सोनी ने फसलों के बीमा के बारे में भी जानकारी दी। किसानों को उन्नत गुणवत्ता युक्त बीज का इस्तेमाल करने के लिए कहा। उन्होंने कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए कृषि प्रसार, कृषि निवेश तथा तकनीकी कृषि सूचना तंत्र के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान फसलों के रख-रखाव, उत्पादन बढ़ाने का तरीका, कीट-पतंगों से बचाव आदि के बारे में किसानों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें