निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-स्रोत विद्युत निगम
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को भी बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि यह फैसला बिजली कर्मियों के साथ ही उपभोक्ताओं के हित में नहीं है। ऐसे में निर्णय को वापस लिया जाए।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी सुनील प्रजापति ने कहा कि निजीकरण के विरोध में आंदोलन और तेज किया जाएगा। यह संघर्ष निजीकरण का फैसला वापस लिए जाने तक चलेगा।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी भास्कर पांडेय के कहा कि झूठे आंकड़ाें के आधार पर निजीकरण थोपने की साजिश की जा रही है। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इंजीनियर मुकेश गुप्ता ने कहा कि निजी घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए निजीकरण की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि निजीकरण के विरोध में निर्णायक संघर्ष किया जाएगा।
धरना में सूरज प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, दिलीप मौर्य, आशीष कुमार, विजय कुमार, मनीष मिश्रा, संजय यादव, अशोक कुमार, चंद्र केश मौर्य, रंजन कुमार, श्रवण प्रजापति, धीरेंद्र यादव, उमेश चौधरी, मनोज यादव, रमेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।