संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट पर सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में दलहन एवं तिलहन निशुल्क मिनिकिट योजना अंतर्गत किसानों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग किए गए मिनी किट की ई- लॉटरी निकाली गई। दलहन निशुल्क मिनिकिट योजना अंतर्गत जनपद में चना मिनी किट 50 लक्ष्य के सापेक्ष 229 किसानों की बुकिंग की गई।
इसी प्रकार मटर में 250 लक्ष्य के सापेक्ष 332 कृषकों ने बुकिंग की। मसूर में 150 लक्ष्य के सापेक्ष 174 कृषकों ने बुकिंग की थी। ऑनलाइन ई- लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया गया। लक्ष्य से अतिरिक्त किसान प्रतीक्षारत श्रेणी में रहेंगे, जो चयनित किसान के मिनिकिट प्राप्त न किए जाने पर उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तिलहन निशुल्क मिनिकिट योजना अंतर्गत तोरिया, सरसों एवं अलसी निशुल्क बीज मिनिकिट की बुकिंग लक्ष्य से कम है अतः उन किसानों को बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। संवाद