फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण का फैसला वापस ले सरकार

Thu, 22 Jan 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-स्रोत बिजली निगम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बिजली निगमों के निजीकरण के विरोध में बुधवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। कहा कि निजी घरानों को लाभ पहुंचाने की साजिश की जा रही है। सरकार को हस्तक्षेप कर निजीकरण का फैसला वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी सुनील प्रजापति ने कहा कि अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन केंद्र एवं राज्य सरकारों और कार्पोरेट घरानों के बीच बिचौलिया का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक बिजली कर्मी आंदोलन करते रहेंगे। संघर्ष समिति के पदाधिकारी प्रिंस गुप्ता कहा कि यह झूठे आंकड़ों के आधार पर विद्युत निगमों के निजीकरण की साजिश की जा रही है। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
धरना में इंजीनियर मुकेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, दिलीप मौर्य, दुर्गा प्रसाद, अमरनाथ यादव, नारायण चंद्र चौरसिया, रंजन कुमार, श्रवण प्रजापति, धीरेंद्र यादव, वीरेंद्र मौर्य, मनोज यादव, रमेश प्रजापति, अशोक कुमार , प्रद्युम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें