संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के लोहरौली के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौपा। जिसमे कहा है कि गांव में पानी की टंकी लगाने के लिए ग्राम पंचायत एवं एसडीएम ने प्रस्ताव पारित किया था।जनहित में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ घर-घर पहुंचाकर स्वच्छ जल आवश्यक है। इस पर कुछ लोग आपत्ति कर रहे हैं और कोर्ट में याचिका देकर कार्य रुकवाने का प्रयास किया गया। लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने इस पर कार्य शुरू कराने की मांग की। इस अवसर पर मोहम्मद युसुफ, जावेद अली, तुफेल अहमद, मोहम्मद सिद्दीकी, विदेशी, निर्मल, केदार समेत अन्य मौजूद रहे।