फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्राॅली में सरकारी अभिलेख थे लोड, वीडियो वायरल

Thu, 28 Nov 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघौली में ट्रैक्टर-ट्राॅली से अस्पताल के सरकारी अभिलेख ट्राॅली में लोड करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अस्पताल परिसर में एक ट्राॅली में अभिलेख रखे जा रहे हैं। ये योजनाओं के प्रचार-प्रसार संबंधी कागजात हैं अथवा रद्दी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर सीएमओ ने नोटिस जारी कर प्रभारी चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

सीएमओ रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि एक वीडियो वारयल होने का मामला संज्ञान में आया है। वीडियो देखने पर पाया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बघौली में एक ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ा है। जिसमें कुछ कागजात रखा जा रहा है। मामले की जांच कराई जाएगी। साथ ही बघौली पीएचसी के प्रभारी डाॅक्टर श्वेतांक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं इस मामले मेें प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅक्टर श्वेतांक संपर्क किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई है। उनका पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें